रुत झरों जगत के जीर्ण पत्र (कविता) – सुमित्रानंदन पंत

 

             रुत झरों जगत के जीर्ण पत्र (कविता) – सुमित्रानंदन पंत  

  •  
  •  

    हिंदी साहित्य, काव्यशास्त्र  , RPSC , UPSC NET  ऑनलाइन कोर्से उपलब्द है -

     

              डॉ. साहिल क्लासेज (DR.SAHIL CLASSES) - एप्प पर .

                                   play.google.com/store/apps/details?id=com.dr.sahil.classes

     

     

                         आज ही कॉल करे 9214964437 , 9664256721

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  • इस कविता का रचनाकाल 1934 है।
  • इस कविता का संकलन (युगांत काव्य संग्रह 1935) और (पल्लवनि काव्य संगह-1940)

द्रुत झरो जगत के जीर्ण पत्र!
हे स्रस्त-ध्वस्त! हे शुष्क-शीर्ण!
हिम-ताप-पीत, मधुवात-भीत,
तुम वीत-राग, जड़, पुराचीन !!

Advertisements
Report this ad


निष्प्राण विगत-युग! मृतविहंग!
जग-नीड़, शब्द औ’ श्वास-हीन,
च्युत, अस्त-व्यस्त पंखों-से तुम
झर-झर अनन्त में हो विलीन !


कंकाल-जाल जग में फैले
फिर नवल रुधिर,-पल्लव-लाली!
प्राणों की मर्मर से मुखरित
जीव की मांसल हरियाली !


मंजरित विश्व में यौवन के
जग कर जग का पिक, मतवाली
निज अमर प्रणय-स्वर मदिरा से
भर दे फिर नव-युग की प्याली !



Comments

Popular posts from this blog

श्रद्धा सर्ग कामायनी

बिहारी सतसई बिहारी रत्नाकर – जगन्नाथदास रत्नाकर Bihari Ratnakar Jagnath Das Ratnakar